शनिवार, 7 मार्च का मूलांक 7, भाग्यांक 5, दिन अंक 8, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 3 की अंक 7 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति है। अंक 5 के साथ प्रबल विरोधी युति बन रही है। अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति है, अंक 7 के साथ मित्र युति और अंक 5 की अंक 7 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 7 मार्च का दिन...
अंक 1- करियर के लिए दिन अच्छा रह सकता है। परिवार से संबंधित चिंता रह सकती है। अपनी भावनाएं सुपात्र व्यक्ति के सामने ही प्रकट करें।
क्या करें- दोपहर से पहले रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 2- किसी परिचित महिला के कारण लाभ हो सकता है। कोई निकट का पुरुष झटका दे सकता है। मन को तनाव से बचाएं।
क्या करें- गणेश भगवान को हरा वस्त्र चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 3- लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी परिचित महिला की सहायता करनी पड़ सकती है। मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- शिव परिवार को पीले फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 4- आपसे बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ काम लाभ दे सकता है। पितृपक्ष से संबंधित चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठा को प्रभावित होने से बचाएं।
क्या करें- संकटमोचन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 5- चिकित्सकों के लिए विशेष अनुकूलता रह सकती है। यात्रा का मनमुताबिक फल मिल पाना कठिन है। हड्डी का पुराना दर्द फिर खड़ा हो सकता है।
क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6- प्रेम संबंध सुखद रूप ले सकता है। धन का अटकाव दुखी कर सकता है। मन को भटकने से रोकें।
क्या करें- अपने गुरु को विशेष भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 7- आपके अधिकारी आपसे नाराज रह सकते हैं। विशिष्ट सामाजिक उत्तरदायित्व मिल सकता है। आंखों का चैकअप करवाना है तो करवा सकते हैं।
क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 8- तुलनात्मक रूप से दूर की यात्रा हो सकती है। ठेकेदारों को उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक खिन्नता से बचें।
क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल मेन घुला सिंदूर चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 9- आपके अधीनस्थ लोगों का व्यवहार विशेष सहयोगकारी रह सकता है। विवाद में उलझने से बचें। गर्दन का दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- गाय-बैल को गुड़ खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी